इतिहास ब्लाग में आप जैसे जागरूक पाठकों का स्वागत है।​ अक्सर इतिहास से संबंधित छोटी-मोटी खबरें आप तक पहुंच नहीं पाती हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए इतिहास ब्लाग आपको उन खबरों को संकलित करके पेश करता है, जो इतिहास, पुरातत्व या मिथकीय इतिहास वगैरह से संबंधित होंगी। अगर आपके पास भी ऐसी कोई सामग्री है तो मुझे drmandhata@gmail पर हिंदी या अंग्रेजी में अपने परिचय व फोटो के साथ मेल करिए। आपके नाम व परिचय के सम्मान के साथ प्रकाशित करूंगा।

Website templates

प्राचीन हस्तलिखित ‘रामचरित मानस’ की चोरी

>> Friday, December 23, 2011

   गंगा किनारे तुलसीघाट के तुलसी मंदिर से गुरुवार को प्राचीन रामचरित मानस की हस्तलिखित प्रति चोरी हो गई। मंदिर के एक तरफ के द्वार की कुंडी तोड़कर चोर ‘रामचरित मानस’ के दो भागों के अलावा एक वाल्मीकि रामायण और चांदी का एक मुकुट भी साथ ले गए। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मानसिंह चौहान ने बताया कि मंदिर के पुजारी दुर्गा शंकर मिश्र की तहरीर पर भेलूपूर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुजारी के मुताबिक, दिन में दस बजे मंदिर खोलते वक्त एक द्वार की कुंडी टूटी हुई मिली। पुजारी की सूचना पर जिलाधिकारी रवींद्र और पुलिस उप महानिरीक्षक राम कुमार भी देर रात मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डाग स्क्वाड के साथ पुलिस टीम ने चोरों का सुराग पाने की नाकाम कोशिश की।वाराणसी, 23 दिसंबर (भाषा)।

2 comments:

संजय @ मो सम कौन ? December 24, 2011 12:01 AM  

कुछ समय पहले टीवी पर चित्रकूट से दिखाये जा रहे एक कार्यक्रम में भी हस्तलिखित पवित्र ग्रन्थ की चोरी की आशंका जताई गई थी। दुखद है ऐसी घटनायें।

Smart Indian - स्मार्ट इंडियन December 24, 2011 10:12 AM  

दुखद समाचार। ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के लिये अधिक ध्यान और संसाधन की आवश्यकता है।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Text selection Lock by Hindi Blog Tips

Lorem Ipsum

  © Blogger templates Palm by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP